Elections 2024: Anurag Thakur ने किया मतदान..वोट डालने के बाद बोले ये बड़ी बात | ABP news
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Jun 2024 09:55 AM (IST)
ABP News: Elections 2024: केंद्रीय मंत्री और हमीरपुर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने अपने पिता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के साथ वोट डाला. उन्होंने कहा, "पोलिंग बूथों पर नजर डालें तो लोगों में भारी उत्साह है. लोग लोकतंत्र का त्योहार मना रहे हैं. हर कोई अच्छी सरकार के लिए वोट डालने निकला है।' बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जनता के लिए बहुत काम किया है और मुझे विश्वास है कि जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा." लोकसभा चुनाव के लिए 7 चरणों की वोटिंग आज यानी शनिवार शाम (1 जून 2024) को पूरी हो जाएगी. वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल सामने आएंगे...