Election Breaking: Robert Vadra ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत बोले, 'चुनाव आते ही BJP मुझे टारगेट..'
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 05 Apr 2024 10:43 AM (IST)

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस की पूर्व अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद और जाने-माने कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा ने भविष्य में चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं. उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के सवाल पर उन्होंने इशारा दिया कि जनता चाहती है कि वह चुनाव लड़ें. इन दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लोग यह चाहते हैं कि उनका प्रतिनिधित्व गांधी परिवार से ही कोई करे.