Election 2024: 20 अगस्त को Congress करेगी चुनावी कैंपेन का आगाज | ABP News | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Aug 2024 01:55 PM (IST)
ABP News: चुनाव आयोग शुक्रवार (16 अगस्त) को विधानसभा चुनावों के शेड्यूल का ऐलान करने वाला है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान आज होने की संभावना है. विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस की तैयारियां जोरों पर है..मुबई में 20 अगस्त को कांग्रेस चुनावी कैपेन का आगाज करने वाली है..राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे रैली करेंगे. हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शुक्रवार को हो सकती है. यहां 2019 में विधानसभा चुनाव कराए गए थे और बीजेपी ने सरकार बनाई थी. हरियाणा में बीते पांच वर्षों में जहां राजनीतिक समीकऱण बदले हैं तो वहीं मतदाताओं की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जबकि फर्स्ट टाइम वोटर्स भी बढ़े हैं.