Dularchand Case: Anant Singh की गिरफ्तारी से बिहार चुनाव में कितना पड़ेगा असर? | Bihar Election

एबीपी न्यूज़  |  02 Nov 2025 05:27 PM (IST)
ABP News

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच पटना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मोकामा के दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक और एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. पटना एसएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने शनिवार (1 नवंबर) को देर रात बाढ़ स्थित कारगिल मार्केट पहुंचकर अनंत सिंह को हिरासत में लिया. पुलिस टीम उन्हें बाढ़ से पटना लेकर आ रही है.यह कार्रवाई उन सूचनाओं के बाद हुई, जिनमें कहा जा रहा था कि हत्याकांड में आरोपी बनाए जाने के बाद अनंत सिंह जल्द ही पुलिस के सामने सरेंडर कर सकते हैं. इसी इनपुट के आधार पर पटना एसएसपी की टीम ने उनके आवास पर दबिश दी और बाद में उन्हें कारगिल मार्केट से गिरफ्तार कर लिया.पटना के SSP कार्तिकेय के. शर्मा ने बताया कि अनंत सिंह के साथ उनके दो समर्थक रंजीत, मणिकांत ठाकुर की गिरफ्तारी हुई है. इन लोगों ने सरेंडर नहीं किया है, उनकी गिरफ्तारी हुई है. तीनों को कोर्ट में पेश किया जाएगा, इसके बाद रिमांड की मांग की जाएगी. SSP ने कहा कि इस घटना में अन्य लोग भी शामिल हैं. उन लोगों को पकड़ने के लिए छापेमारी चल रही है. जल्द गिरफ्तारी होगी.यह घटनाक्रम गुरुवार को मोकामा में एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह और जनसुराज के उम्मीदवार के समर्थकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शुरू हुआ. इस झड़प में जनसुराज समर्थक दुलारचंद यादव की मौत हो गई थी.इस हत्याकांड ने तब एक नया मोड़ ले लिया, जब दुलारचंद यादव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई. शुरुआती रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यादव की मौत गोली लगने से हुई है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि मौत का कारण किसी वाहन से कुचला जाना था.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Dularchand Case: Anant Singh की गिरफ्तारी से बिहार चुनाव में कितना पड़ेगा असर? | Bihar Election

TRENDING VIDEOS

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav

Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)2 Hour ago

Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs3 Hour ago

तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?4 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो