Uttarkashi Tunnel Collapse: 50 मीटर तक की ड्रिलिंग हो चुकी है पूरी, फिर भी बाकि है इतना फासला
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 28 Nov 2023 09:43 AM (IST)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले स्थित सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 मजदूरों को बाहर निकालने का अभियान 17 वें दिन भी जारी है. मजदूरों के बाहर निकालने के लिए पाइप बिछाने का काम अबतक पूरा नहीं हो सका है. ऐसे में अब पहाड़ी के ऊपर से वर्टिकल ड्रिलिंग की जा रही, जो लगभग 50 मीटर तक हो चुकी है.