DP World Players Championship 2026:हनी वैसोया बने किंग! कुतुब गोल्फ कोर्स में दर्ज की ऐतिहासिक जीत
हनी बैसोया ने अंतिम दिन पांच अंडर 65 का स्कोर बनाकर सप्ताह का शानदार समापन किया और नई दिल्ली के कुतुब गोल्फ कोर्स में आयोजित 1.5 करोड़ रुपये के डीपी वर्ल्ड प्लेयर्स चैंपियनशिप 2026 में तीन शॉट की जीत दर्ज की।
हनी बैसोया, जो आखिरी दिन के शुरुवात में पांच शॉट की बढ़त पर थे, चौथे राउंड में एक बोगी के मुकाबले छह बर्डी बनाकर अपनी बढ़त को बरकरार रखा और कुल 23 अंडर 257 का स्कोर बनाकर टॉफी के लिए पांच साल के लंबे इंतजार को खत्म किया।
हनी बैसोया ने पहले नौ होल में पांच बर्डी लगाईं, जिसके बदले उन्हें एक बोगी भी लगा। सातवें टी पर हनी ने अपनी रणनीति बदली और अधिक आक्रामक खेलने के लिए ड्राइवर पर अधिक निर्भर रहने का फैसला किया।
नतीजा, उन्होंने सातवें, आठवें और नौवें होल पर बर्डी हासिल कीं। बैसोया ने फिर अपनी बढ़त बनाए रखी, जो एक समय पांच शॉट की थी, और पिछले नौ होल में भी 17वें होल तक पार बनाए। 18वें होल पर हनी ने एक शानदार बंकर शॉट के साथ खिताब अपने नाम किया। उनकी गेंद पिन से सिर्फ दो फीट की दूरी पर गिरी और इस शॉट से उन्हें दिन की छठी और आखिरी बर्डी मिली।




























