Russia Ukraine Conflict : Ukraine में Russia का 'Double Attack', सभी शहरों में खतरे के सायरन बजे
ABP News Bureau | 13 Mar 2022 09:20 AM (IST)

रूस यूक्रेन युद्ध का आज 18वां दिन है. दोनों देशों के बीच दो हफ्ते से जंग जारी है. यूक्रेन युद्ध में रूस ने अब अपनी रणनीति बदल ली है. रूस ने अब अलग-अलग इलाकों पर ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए हैं. वहीं कीव समेत कई शहरों पर घेरा और कस लिया है. इस बीच रूस के दो हेलिकॉप्टरों को यूक्रेन ने ढेर कर दिया, लेकिन रूस की मिसाइल पावर के आगे यूक्रेन बेदम है.