ट्रूडो के एक बयान से कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद बढ़ा, जानिए अब क्या होगा
एबीपी न्यूज़ | 23 Sep 2023 10:11 PM (IST)

गृह मंत्रालय (एमएचए) ने जुलाई 2020 में निज्जर को नामित किया और एनआईए ने उसके लिए 10 लाख रुपये के नकद इनाम की घोषणा की. जांच एजेंसी ने खालिस्तानी आतंकवादी के खिलाफ मोहाली की अदालत में आरोप पत्र भी दायर किया था. कनाडा के पीएम ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंटों की संभावित संलिप्तता का आरोप लगाया है जिससे कनाडा और भारत के बीच कूटनीतिक विवाद शुरू हो गया है.