BMC Election: 'BJP और Eknath Shinde की शिवसेना साथ लड़ेगी BMC चुनाव', Devendra Fadnavis ने की घोषणा
ABP News Bureau | 06 Sep 2022 08:01 PM (IST)
बीएमसी चुनाव 2022 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तैयारियां शुरू कर दी है. गृह मंत्री अमित शाह के मुंबई (Amit Shah Mumbai Visit) के दौरे से इस चुनाव को लेकर बीजेपी की रूपरेखा लगभग साफ हो गई थी. अमित शाह ने कह दिया है कि इस बार उद्धव ठाकरे को उनकी जगह दिखानी है. इसी कड़ी में आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी बीएमसी चुनाव को लेकर बीजेपी की स्थिति स्पष्ट कर दी है.