Delhi Water Crisis: जल संकट के बीच..अनशन पर AAP..प्रदर्शन पर BJP | ABP News
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 22 Jun 2024 01:28 PM (IST)
दिल्ली में भीषण गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से जारी पानी संकट के मुद्दे पर जल मंत्री आतिशी का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी है. शुक्रवार को भूख हड़ताल पर बैठने के बाद उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. आतिशी का दावा है कि हरियाणा की बीजेपी सरकार दिल्ली के लोगों का पानी नहीं दे रही है. उन्होंने कहा, 'दिल्ली को अलग-अलग राज्यों से 1005 एमजीडी पानी रोज मिलता है. यह पानी पड़ोसी राज्यों से दिल्ली के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में जाता है. वहां से सभी दिल्लीवासियों के घरों में यह पानी ट्रीट होने के बाद पाइपलाइन के जरिए घरों तक पहुंचती है.'