Monsoon Session: आज पेश होगा दिल्ली सेवा बिल, संसद में फिर हंगामे के आसार| Delhi Services Bill
ABP News Bureau | 31 Jul 2023 08:28 AM (IST)

संसद के मानसून सत्र के लिए आज का दिन अहम है. आज दिल्ली के अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग से संबंधित दिल्ली सेवा बिल लोकसभा में पेश किया जा सकता है, क्योंकि लोकसभा सांसदों को इसे सर्कुलेट किया गया है. इस बिल का नाम 'राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क्षेत्र सरकार (संशोधन) विधेयक' है.