Delhi: बारिश के बाद ठंड और प्रदूषण दोनों से मिली राहत
ABP News Bureau | 28 Dec 2021 09:30 AM (IST)

दिल्ली में ठंड और प्रदूषण दोनों से ही राहत मिलती नज़र आ रही है.मौसम विभाग का अनुमान है आज न्यूनतम तापमान 8 डिग्री और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आस पास दर्ज किया जा सकता है. वहीं आज प्रदूषण में पहले से काफ़ी राहत है. जहां aqi 400 के पार चल रहा था वहीं आज ये 200 के आसपास है.