Delhi Pollution: प्रदूषण के चलते दिल्ली में क्या रहेंगे बंद.. जानिए
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 03 Nov 2023 11:05 AM (IST)

Delhi Pollution Today: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते दिल्ली सरकार ने सभी प्राइमरी सरकारी और प्राइवेट स्कूल दो दिन के लिए बंद किए. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर इसकी जानकरी दी. पांचवीं क्लास तक के स्कूल ही बंद रहेंगे. गुरुवार (2 नवंबर) को राजधानी में दिनभर धुंध छाई रही. ऐसे में प्रदूषण को ध्यान में रखते हुए स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है. वायु प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरनाक माना जाता है.
इससे पहले दिल्ली में एयर क्वालिटी के 'गंभीर' श्रेणी में पहुंचने के बाद चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के तीसरे चरण को लागू कर दिया गया. इसके तहत गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियों और डीजल से चलने वाले ट्रकों के राष्ट्रीय राजधानी में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया गया.