Delhi Pollution: राजधानी के कई इलाकों में AQI लेवल 400 के पार
ABP News Bureau | 30 Oct 2022 11:07 AM (IST)

दिल्ली-NCR की हवा हर गुजरते दिन के साथ और जहरीली होती जा रही है. देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में प्रदूषण फुल है...और शुद्ध हवा गुल है. प्रदूषण का ऐसा विस्फोट हुआ है कि दिल्ली और आसपास के शहरों में रहने वाले करीब 5 करोड़ लोगों का दम घुट रहा है...किसी को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो किसी की आंखों में जलन हो रही है.