Delhi News: अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर सीएम आतिशी ने साधा बीजेपी पर निशाना | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Dec 2024 10:34 AM (IST)
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर कल एक हमलावर ने तरल पदार्थ फेंक दिया। यह हमला आम आदमी पार्टी (AAP) की पदयात्रा के दौरान हुआ, जिससे सियासी माहौल गर्मा गया है। हमले को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। आतिशी ने कहा कि यह हमला बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया और आरोप लगाया कि दिल्ली में बीजेपी को तीसरी बार चुनावी हार का डर सता रहा है, जिसके चलते इस तरह की घटिया हरकतें की जा रही हैं। उन्होंने कहा, "दिल्ली के लोग ऐसी हरकतों का बदला लेंगे। पिछली बार बीजेपी को 8 सीटें मिली थीं, इस बार दिल्लीवाले बीजेपी को जीरो सीट देंगे।" इस हमले ने दिल्ली की राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है और आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।