Delhi MCD Election 2022: MCD चुनावों की तारीखों का एलान, 4 दिसंबर को वोटिंग, 7 को आएंगे नतीजे
ABP News Bureau | 04 Nov 2022 05:10 PM (IST)

दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) चुनाव की तारीख घोषित कर दी गई है. दिल्ली नगर निगम के लिए चुनाव की तारीख चार दिसंबर तय की गई है. जबकि मतगणना सात दिसंबर को की जाएगी. घोषणा आज यानि शुक्रवार को चुनाव आयोग ने की. चुनाव की तारीख का एलान होते ही आचार संहिता लागू हो गई है.