Delhi Liquor Scam: केजरीवाल अरेस्ट होंगे... क्या AAP को 'फ्यूचर' पता है? | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Jan 2024 05:53 PM (IST)

क्या दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तारी का डर सता रहा है? कड़कड़ाती ठंड में जैसे ही केजरीवाल के पास ईडी का तीसरा नोटिस पहुंचा तो राजनीतिक तापमान इतनी तेजी से चढ़ा कि बयानों से लेकर एक्शन तक में गर्मी दिखाई देने लगी... केजरीवाल भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो गिरफ्तारी वाली बात दोहराई जबकि बीजेपी इन दलीलों को बचने का हथकंडा बता रही है...