Delhi:स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बड़ा बयान, आज आ सकते हैं कोरोना के 14 हजार से ज्यादा मामले
ABP Live | 06 Jan 2022 01:49 PM (IST)

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बड़ा बयान दिया है। जैन ने कहा है कि आज दिल्ली में 14 हजार से ज्यादा नए केस आ सकते हैं। आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में कल कोरोना के 10 हजार 665 केस सामने आए थे। जिसके बाद दिल्ली में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 23 हजार 307 हो गए हैं।