एक्सप्लोरर
Delhi Flood Alert: Yamuna खतरे के निशान पार, Old Railway Bridge बंद
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के बाद यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। बैराज से सोमवार सुबह 5:00 बजे से हर घंटे औसतन 3.29 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वजीराबाद बैराज से भी लगभग 39,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए पुराने रेलवे पुल पर आज शाम 5:00 बजे से यातायात बंद करने का आदेश दिया है। दिल्ली में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का अनुमान जताया है और राजधानी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ पीड़ित इलाकों में राहत कैंप लगाए हैं। देर रात कुछ इलाकों में यमुना का पानी पहुंचने के बाद लोग अपना सामान लेकर राहत कैंप आ गए। हालांकि, लोगों का आरोप है कि राहत कैंप में खाने पीने का उचित इंतजाम नहीं किया गया है। यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर चुकी है, जिसके बाद अगले 3 दिन तक के लिए दिल्ली में फ्लड अलर्ट जारी कर दिया गया है। गुरुग्राम में रात भर हुई बारिश की वजह से जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। मथुरा में भी यमुना का उफान कई गांवों को बाढ़ की चपेट में ले चुका है, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश के ऊना और उत्तराखंड के देहरादून में भी भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित है।
न्यूज़
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit
Delhi Moti Bagh Building Collapse: 5 मंजिला इमारत ढही.. दिल्ली में कोहराम !।
और देखें
























