Delhi Excise Policy: शराब घोटाले मामले में ED ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए बुलाया | ABP News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 21 Mar 2024 10:04 AM (IST)

दिल्ली शराब घोटाले में आज ED के सामने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पेशी होनी है....ED ने 17 मार्च को समन जारी कर 21 मार्च यानी आज पूछताछ के लिए केजरीवाल को तलब किया था...लेकिन केजरीवाल पेश होंगे या नहीं इस पर सस्पेंस है....अब तक ED के किसी भी समन पर केजरीवाल पेश नहीं हुए हैं....ED के समन के खिलाफ केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था...लेकिन केजरवाल को वहां से भी राहत नहीं मिली है...ऐसे में सवाल ये है कि क्या केजरीवाल आज ED के सामने पेश होंगे....