Delhi Elections: शुरू हुई EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, थोड़ी देर में तारीखों का होगा ऐलान | Breaking

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  07 Jan 2025 03:13 PM (IST)
ABP News

Delhi Assembly Polls 2025 Dates: दिल्ली विधानसभा चुनावों की तारीखों का आज (7 जनवरी) को ऐलान होगा. सूत्रों के अनुसार दिल्ली में एक ही चरण में चुनाव करवाए जाने की संभावना है. चुनाव आयोग की योजना के अनुसार फरवरी के दूसरे हफ्ते में मतदान संपन्न कराए जा सकते हैं और नतीजे 17 फरवरी को घोषित होने की संभावना है. आज दोपहर 2 बजे चुनाव आयोग की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी चुनावों की प्रक्रिया और संबंधित पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी. ECI ने सोमवार (6 जनवरी) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी की. इस लिस्ट में कुल 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता रजिस्टर्ड हैं. इनमें से 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष मतदाता हैं, जबकि 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं. आगामी चुनाव के लिए तैयारियां जोरों पर दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 15 फरवरी 2025 को समाप्त होने वाला है. पिछले विधानसभा चुनाव की बात करें तो 2020 में भी फरवरी माह में दिल्ली में चुनाव हुए थे. उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने शानदार जीत हासिल की थी और सरकार बनाई थी. अब जैसे-जैसे कार्यकाल समाप्त होने की तारीख नजदीक आ रही है, दिल्ली में आगामी चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो रही हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Delhi Elections: शुरू हुई EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस, थोड़ी देर में तारीखों का होगा ऐलान | Breaking

TRENDING VIDEOS

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs2 Hour ago

Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)2 Hour ago

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP18 Hour ago

Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash18 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो