Delhi Election: केजरीवाल के घर पहुंची ACB टीम, डेढ़ घंटे बाद लौटी खाली हाथ | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 07 Feb 2025 04:55 PM (IST)
दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) के बीच तनातनी बढ़ती जा रही है। हाल ही में, एसीबी की एक टीम दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पूछताछ के लिए उनके घर पहुंची थी, लेकिन बाद में बिना किसी ठोस कार्रवाई के वे वापस लौट गए। AAP के लीगल टीम हेड संजीव नशियार ने आरोप लगाया कि एसीबी की टीम ने गलत तरीके से पूछताछ करने की कोशिश की और एसीबी द्वारा भेजे गए नोटिस में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि एसीबी की टीम काफी देर तक घर के बाहर इंतजार करती रही, लेकिन जब कोई ठोस कारण सामने नहीं आया, तो टीम बैरंग वापस लौट गई।