Cyrus Mistry Death: साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मौत पर पुलिस का आया बयान, बताया कैसे हुआ हादसा
टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry ) का मुंबई (Mumbai) के पालघर (Palghar) में सड़क हादसे में निधन हो गया. इस हादसे की पालघर के एसपी ने भी पुष्टि की है, एसपी बालासाहेब पाटिल (SP Balasaheb Patil) ने कहा टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को पालघर के चरोटी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई. एसपी ने बताया कि जब उनकी मर्सिडीज अहमदाबाद से मुंबई लौट रही थी तब सूर्या नदी पर बने बने पुल पर यह बाद हुआ है. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं. साइरस मिस्त्री की कार डिवाइडर से टकराई और फिर वाहन में सवार 4 लोगों में सो दो की मौत हो गई.


























