ब्रुनेई में क्राउन प्रिंस ने किया PM Modi का स्वागत | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 04 Sep 2024 12:45 PM (IST)
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनअल बोल्किया ने बुधवार को प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। यह वार्ता मोदी की दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश की पहली यात्रा के दौरान हुई। मोदी के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे। मोदी ने बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच "दशकों पुराने सांस्कृतिक संबंधों" का उल्लेख किया। उन्होंने 2018 में भारत में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान ब्रुनेई के सुल्तान के मुख्य अतिथि होने का भी उल्लेख किया। मुझे बेहद खुशी है कि अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में मुझे ब्रुनेई जाने और भविष्य पर चर्चा करने का अवसर मिला।