कोरोना के मामलों में बेतहाशा वृद्धि, एक दिन में लगभग ढाई लाख नए मामले, क्या जनता लेगी सबक?
ABP News Bureau | 13 Jan 2022 11:20 AM (IST)

देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी की रफ्तार बेकाबू हो रही है. साथ ही कोरोना के सबसे खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन (Omicron) के मामले भी तेजी से बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के दो लाख 47 हजार 417 नए केस सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हो गई. वहीं, अबतक कोरोना के ओमिक्रोन वेरिएंट के 5488 मामले सामने आ चुके हैं. देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट अब 13.11% है. बड़ी बात यह है कि देश में आज कल से 52 हजार 697 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना के 1 लाख 94 हजार 720 मामले सामने आए थे. जानिए आज देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.