सीएम केजरीवाल की डिमांड पर कोर्ट का 'सुप्रीम' जवाब
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 22 Apr 2024 10:51 PM (IST)

दिल्ली की सियासत का ब्लड शुगर लेवल अब घटने लगा है। मैं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर...लगाए गए आम आदमी पार्टी के आरोपों की बात कर रहा हूं। जिसकी गरमाहट कम होने वाली है। इसकी वजह कोर्ट का फैसला है। आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की याचिका पर बड़ा निर्णय सुनाया। केजरीवाल ने इंसुलिन के साथ ही निजी डॉक्टर से वर्चुअल चेक-अप की मांग की थी। हर मांग पर कोर्ट ने दो टूक फैसला दिया.। इसी बीच केजरीवाल का एक कथित लेटर सुर्खियों में है.