Coronavirus India: जानिए स्वास्थ्य मंत्रालय की आज की बैठक में क्या हुआ, क्या नतीजा निकला?
ABP News Bureau | 21 Dec 2022 10:40 PM (IST)
Corona Update: कोरोना के खतरे को देखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्यों सरकारों ने भी एहतियात बरतने शुरू कर दिए हैं. चीन, जापान, अमेरिका जैसे देशों में कोरोना के मामलों में तेजी आने बाद भारत सरकार भी सतर्क है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बुधवार (21 दिसंबर) को कोविड (Covid) की स्थिति को लेकर एक उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की. इस दौरान उन्होंने कोरोना से बचाव को लेकर कई दिशा-निर्देश जारी किए.