देखिए कैसे पूरी दुनिया केल लिए Corona फिर बन गया है एक बड़े खतरे की घंटी
ABP News Bureau | 31 Dec 2022 10:28 PM (IST)

चीन, सिंगापुर, हांगकांग, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड और जापान से सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी, 2023 से आरटी-पीसीआर की ‘निगेटिव’ रिपोर्ट अनिवार्य होगी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने 30 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में आने वाले यात्रियों के लिए संशोधित कोविड (Covid-19) दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कुछ देशों से आने वाले हवाई यात्रियों के लिए अपनी नेगेटिव आरटी-पीसीआर (RT-PCR) जांच रिपोर्ट अपलोड करने के लिए एयर सुविधा पोर्टल शनिवार को एक बार फिर लाइव हो गया.