Haryana Elections 2024: बीजेपी के संकल्प पत्र पर कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा ने उठाए सवाल
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 19 Sep 2024 06:58 PM (IST)

कौन बनेगा मुख्यमंत्री का कारवां आज पहुंच गया है हरियाणा के पलवल...पलवाल देश की राजधानी दिल्ली से काफी नज़दीक है और कृष्ण की नगर मथुरा भी यहां से बहुत ज़्यादा दूर नहीं है...3 विधानसभा सीटों वाले पलवल ज़िले से कांग्रेस के 2 अहम उम्मीदवार हैं...होडल से जहां हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान चुनाव लड़ रहे हैं, वहीं पलवल सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समधी करण दलाल...आज पलवल में यहां के लोगों के बीच स्थानीय मुद्दों की चर्चा तो होगी ही, साथ ही बात वादों की भी...क्योंकि कांग्रेस की गारंटी के बाद बाद अब BJP ने भी अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है.