Congress Lucknow Protest: योगी सरकार के खिलाफ आज कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा का करेगी घेराव
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Dec 2024 11:13 AM (IST)
उत्तर प्रदेश कांग्रेस आज बीजेपी सरकार के कथित कुशासन के खिलाफ राज्य विधानसभा का घेराव करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन पर आरोप लगाया है कि कई जिलों में उनके कार्यकर्ताओं को नजरबंद किया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि बीजेपी सरकार ने जनता की समस्याओं को नजरअंदाज किया है और उनके खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाने की कोशिश की है। विधानसभा के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और दफ्तर मार्ग पर डबल लेयर्ड बैरीकेडिंग की गई है। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि वे यूपी की जनता की आवाज बनकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। इस घेराव को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और पुलिस बल तैनात किया गया है।