Delhi में लगातार दूसरे दिन बढ़े CNG के दाम, अब कैब वाले AC चलाने का लेंगे चार्ज
ABP News Bureau | 07 Apr 2022 09:49 AM (IST)

देश में लोगों पर लगातार महंगाई का वार जारी है और ईंधन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपये और महंगी हो गई है. राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 69.11 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.