CNG Price Hike: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बढ़ा CNG का दाम, जानिए नया रेट
ABP News Bureau | 07 Apr 2022 08:14 AM (IST)

देश में लोगों पर लगातार महंगाई का वार जारी है और ईंधन के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज दिल्ली वालों के लिए सीएनजी के दाम फिर बढ़ गए हैं और ये 2.5 रुपये और महंगी हो गई है. राजधानी दिल्ली में सीएनजी के दाम 69.11 रुपये प्रति किलो हो गए हैं.