Uttarakhand में अपने पैतृक गांव पहुंचे CM Yogi का दिखा अलग अंदाज | ABP News
उत्तराखंड के यमकेश्वर क्षेत्र स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ग्रामीणों ने भव्य और आत्मीय स्वागत किया. गांव में उनके आगमन पर सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा. ऋषिकेश, नरेंद्र नगर, कोटद्वार, देहरादून सहित आसपास के क्षेत्रों से आए प्रशंसक, रिश्तेदार, ग्रामीण और जनप्रतिनिधि सीएम योगी से मिलने के लिए उनके आवास के बाहर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए. कई लोग अपने मित्रों और परिजनों को भी सीएम योगी से मिलवाने पंचूर पहुंचे थे. शनिवार को सीएम योगी गांव भ्रमण पर निकले तो रास्ते में मिलने वाले बच्चों और ग्रामीणों से बेहद स्नेहपूर्वक मिले. छोटे-बड़े बच्चों को दुलारते हुए उन्होंने सभी से बातचीत की और फोटो भी खिंचवाई. इसी दौरान एक छोटा बच्चा फूल लेकर सीएम योगी के पास पहुंचा और उनके पैर छुए. इस पर योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को चॉकलेट की एक पोटली भेंट की. बच्चा वह पोटली अपने दादा को देने लगा, जिस पर सीएम योगी ने मुस्कुराते हुए कहा, “हम भी तेरे दादा लगते हैं.” यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए भावुक और यादगार बन गया