CM Yogi-Mohan Bhagwat की हुई मुलाकात, उपचुनाव समेत इन 7 बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा | Breaking News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 23 Oct 2024 01:44 PM (IST)
मोहन भागवत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात पर बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में यूपी उपचुनाव और 2027 के चुनावों पर चर्चा हुई। साथ ही, हरियाणा चुनाव का फॉर्मूला यूपी में लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार किया गया। इस दौरान संघ ने मतदाताओं को जोड़ने में मदद का आश्वासन दिया है। सीएम योगी ने कल मथुरा में मोहन भागवत से मुला कात की, जो लग भग 2 घंटे तक चली। इस मुलाकात को आगामी चुनावों में रणनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे बीजेपी की चुनावी तैया रियों को मजबूती मिल सकती है।