Suspense Over CM Face: 3 राज्यों को इंतजार, CM पर सस्पेंस बरकरार
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Dec 2023 09:42 AM (IST)

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी शपथ ले चुके हैं. आज (8 दिसंबर) मिजोरम में भी लालदुहोमा सीएम की शपथ ले लेंगे, लेकिन मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान अब भी सीएम का इंतजार कर रहा है. अभी तक यहां सीएम के नाम फाइनल नहीं हो पाए हैं. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) जिसे इन तीनों राज्यों में बहुमत मिला है, वह किसी एक नाम पर फैसला नहीं ले पाई है.