Punjab में CM Channi लड़ेंगे 2 सीटों से चुनाव | Breaking News
ABP News Bureau | 30 Jan 2022 06:43 PM (IST)

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे. सीएम चन्नी चमकौर साहिब विधानसभा सीट के अलावा भदौड़ से भी चुनावी मैदान में होंगे. कांग्रेस ने रविवार को 8 उम्मीदवारों की तीसरी और आखिरी लिस्ट जारी की, जिसमें सीएम चन्नी को भदौड़ (सुरक्षित) सीट से भी लड़ाने का एलान किया गया है.