China Corona News : वायरस का तूफान..फिर याद आया वुहान
ABP News Bureau | 21 Dec 2022 09:05 PM (IST)

खौफ की वो आहट फिर से सुनाई देने लगी है... दहशत के उस मंजर की दस्तक दहलाने लगी है। फिर से फिजाओं में चीन कोरोना और वुहान का नाम गूंजने लगा है। तीन साल पहले कोरोना वायरस ने सबसे पहले चीन में दस्तक दी और फिर पूरी दुनिया में हाहाकार मचा दिया। वो ही महीना है.. सर्दियों का वो ही वक्त है लेकिन इस बार वायरस चीन में जो तबाही मचा रहा है वो पहली बार है। चीन में तो हड़कंप मचा है और जानकार चेतावनी दे रहे हैं कि दुनिया भी इससे अछूती नहीं रहेगी। बैठकों का दौर हिंदुस्तान में भी शुरू हो गया है। आज भारत की बात में हम चीन के वुहान की बात करने जा रहे हैं जिसका दूसरा नाम खौफ है