Chhath Puja 2023: भरी हुई ट्रेन में सफर करने को मजबूर हुए यात्री
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 16 Nov 2023 04:11 PM (IST)
बिहार और पूर्वांचल को जाने वाली रेलगाड़ियों के हाल बहुत ही बदतर हैं। ट्रेन के जनरल कोच ही नहीं बल्कि स्लीपर में भी लोग ठसाठस भरे हुए हैं। कोच में तिल रखने की जगह भी नहीं है। बेहद घुटन के बीच यात्री इनमें चलने को मजबूर हैं।