Chamoli Avalanche: हिमस्खलन में दबे 5 मजदूरों की तलाश अब भी जारी | Breaking | Uttrakhand | ABP News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 02 Mar 2025 10:04 AM (IST)
Hindi News: पहाड़ पर सफेद तांडव भारी... जिंदगी बचाने के लिए जंग जारी... उत्तराखंड के चमोली में आए एवलांच में फंसे 55 में से 50 मजदूर निकाल लिए गए हैं... लेकिन 5 अभी कहां हैं...किसी को पता नहीं... उनकी तलाश में राहत बचाव दल जुटा है... लेकिन घंटों की मशक्कत के बाद भी अभी वो नहीं मिले हैं... अब दिल्ली से हाइटेक मशीन मंगाई गई है.... लेकिन सवाल है कि नई मशीन लापता लोगों कब तक खोज पाएगी...रेस्क्यू ऑपरेशन में ITBP, BRO, SDRF और NDRF की टीम लगी हुई है... सीएम धामी दो बार माणा का दौरा कर चुके हैं.. पीएम मोदी से लेकर गृहमंत्री अमित शाह भी नजर बनाए हुए हैं...2022 में पीएम मोदी माणा गांव का दौरा किया था इसलिए इसे लेकर प्रधानमंत्री ज्यादा चिंतित हैं... अगर मौसम सही रहता तो अब तक रेस्क्यू हो जाने की उम्मीद थी...लेकिन वेदर विलेन बनकर सामने खड़ा है...