BRICS Summit 2026 Updates : इस बार की BRICS समिट का प्रभाव, बदलेगी विश्व की राजनीतिक अर्थव्यवस्था !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 12 Sep 2026 04:41 PM (IST)

BRICS Summit 2026 को लेकर भारत मंडपम में दुनिया की बड़ी ताकतों का जमावड़ा शुरू हो गया है। सम्मेलन में भारत, चीन और रूस समेत BRICS देशों के दिग्गज नेता और प्रतिनिधि पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचे। सम्मेलन का पहला सत्र दोपहर 2:35 बजे शुरू होगा। इस दौरान वैश्विक राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार और सुरक्षा से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। भारत की मेजबानी में हो रहे इस शिखर सम्मेलन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हैं। अमेरिका और पाकिस्तान की निगाहें भी इस बैठक पर हैं।