एक मंच पर नजर आएंगे BRICS देश, देखिए अभी तक की सभी बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में | Top News
ABP News Bureau | 22 Aug 2023 09:30 AM (IST)

ब्रिक्स की इस बैठक में पीएम मोदी के साथ कई देशों के प्रमुखों की द्विपक्षीय बातचीत हो सकती है. बताया जा रहा है कि जोहानिसबर्ग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी का आमना-सामना हो सकता है, हालांकि विदेश मंत्रालय की तरफ से जिनपिंग के साथ बैठक को लेकर कुछ भी साफ नहीं कहा गया है. दक्षिण अफ्रीका के बाद पीएम मोदी ग्रीस दौरे पर रवाना होंगे.