Breaking: TMC सांसद कल्याण बनर्जी ने की धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग | NEET Exam Row
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Jun 2024 01:25 PM (IST)
नीट पेपर लीक पर चर्चा की मांग को लेकर लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया, जिसके बाद सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया है. राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे फिर शुरू हुई. विपक्ष उच्च सदन में नीट पर चर्चा की मांग कर रहा है. भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) के सदस्यों को आज कथित नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर संसद के पास विरोध प्रदर्शन करते समय हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस का सामना किया और बैरिकेड्स तोड़ दिए. भारतीय युवा कांग्रेस के सदस्य दिल्ली में एकत्र हुए थे, उन्होंने "संसद घेराव" की घोषणा की और अपना मार्च जारी रखने का संकल्प लिया.