Breaking News: 8 राज्यों की 57 सीटों पर शुरू हुआ मतदान | 7th Phase Voting | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Jun 2024 09:26 AM (IST)
Breaking News: 8 राज्यों की 57 सीटों पर शुरू हुआ मतदान | 7th Phase Voting | ABP News लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और आखिरी चरण की वोटिंग आज यानी शनिवार (1 जून) को हो रही है. मतदान की शुरुआत सुबह 7 बजे से हुई. सातवें चरण में आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है. तीसरे चरण में 10.06 करोड़ मतदाता 904 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने वाले हैं. लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में 904 उम्मीदवारों में से केवल 95 प्रत्याशी ही महिलाएं हैं. पंजाब में सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. राज्य में 328 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होने वाला है.