Breaking News: मणिपुर हिंसा को लेकर RSS ने जताई चिंता | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Nov 2024 10:46 AM (IST)
मणिपुर में जारी हिंसा पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने गहरी चिंता जताई है। संघ ने कहा कि मणिपुर हिंसा का समाधान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है और इस स्थिति को जल्दी सुलझाना जरूरी है। RSS ने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की है कि वे इस विवाद का हल निकाले ताकि राज्य में शांति स्थापित हो सके। संघ ने हिंसा के कारण निर्दोष लोगों को हुए नुकसान पर भी चिंता व्यक्त की और इसे अत्यंत दुखद बताया। संघ ने कहा कि मणिपुर की स्थिति को देखते हुए सभी पक्षों को मिलकर इसे सुलझाने की दिशा में काम करना चाहिए, ताकि राज्य में स्थायित्व और शांति बनी रहे। RSS का मानना है कि हिंसा का कोई भी रूप समाज के लिए हानिकारक होता है।