Breaking News: 'EVM की गिनती से पहले पोस्टल बैलट के वोट गिने जाएं'- INDIA गठबंधन की मांग
एबीपी न्यूज, वेब डेस्क | 02 Jun 2024 05:56 PM (IST)
Breaking News: इंडिया गठबंधन के नेता आज EC पहुंचे , चुनाव आयोग से करेंगे 3 मांग- सूत्र |लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को आएंगे. इससे पहले 1 जून को 7वें चरण की वोटिंग के बाद एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं... जहां BJP ने लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के लिए 400 सीटों का लक्ष्य रखा है तो वहीं विपक्षी 'INDIA' गठबंधन NDA को सत्ता से बेदखल करने के लिए चुनाव में पूरा दमखम लगा दिया है. विपक्षी नेताओं का दावा है कि 'INDIA' गठबंधन 300 सीटें जीतने जा रहा है.ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार बनती दिखा रहे हैं...