Breaking News: ED की टीम पर बंगाल में हमला, BJP ने ममता के खिलाफ खोला मोर्चा | TMC | BJP | Bengal
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 05 Jan 2024 12:25 PM (IST)
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशाली में शुक्रवार (5 जनवरी) को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम पर हमला किया गया. ईडी की टीम कथित राशन वितरण घोटाले के सिलसिले में कई लोकेशन पर छापेमारी करने गई थी. टीएमसी नेता शाहजहां शेख के घर पर ईडी की टीम रेड मारने के लिए पहुंची थी, तभी उन पर हमला हो गया. स्थानीय लोगों और टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ईडी और सीआईएसएफ पर हमला कर दिया.