Breaking News: अनशन के बीच बिगड़ी Atishi की तबीयत, अस्पातल में कराया गया भर्ती | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 25 Jun 2024 08:14 AM (IST)
दिल्ली की जल मंत्री आतिशी की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है. भूख हड़ताल के पांचवें दिन आतिशी की तबीयत खराब हो गई. आतिशी पिछले चार दिनों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं और उनका दावा है कि हरियाणा दिल्ली के हिस्से का पानी नहीं दे रहा है.आम आदमी पार्टी की ओर से बताया गया है कि आतिशी का ब्लड शुगर लेवल आधी रात को गिर कर 43 पर आ गया था और देर रात 3.00 बजे 36 तक पहुंच गया. ब्लड शुगर में इस स्तर की गिरावच चिंताजनक है, इसलिए उन्हें डॉक्टर्स की सलाह पर एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया. आम आदमी पार्टी के सोशल मीडिया अकाउंट से उनका एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें आतिशी स्ट्रेचर पर एंबुलेंस से अस्पताल जाती नजर आ रही हैं.