Breaking: हरियाणा के सोनीपत में जमीन विवाद में पड़ोसी ने BJP नेता की कर दी हत्या | ABP News
हरियाणा के सोनीपत में BJP नेता की हत्या...जमीन विवाद में पड़ोसी ने सुरेंद्र जवाहरा को मारी गोली...BJP मुंडलाना मंडल अध्यक्ष थे सुरेंद्र जवाहरा जानकारी के अनुसार, सदर थाना गोहाना इलाके के जवाहरा गांव में पूरी वारदात हुई। जवाहरा में भाजपा के मुंडलाना मंडल अध्यक्ष की होली की रात में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगा है। घटना के पीछे जमीन को लेकर विवाद बताया जा रहा है। सदर गोहाना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।हमलावर ने एक गोली उनके माथे में मारी और दूसरी गोली पेट में मारकर भाग गया। हमलावर उनका पड़ोसी बताया गया है। बताया जा रहा है कि सुरेंद्र ने गांव में अपनी बुआ के नाम से जमीन खरीदी थी। जिसे लेकर उनसे रंजिश थी।


























