Breaking: रूस के कब्जे से छुड़ाए गए यूक्रेन के लीमन में मिला सामूहिक कब्र, 180 शव दफ्न
ABP News Bureau | 08 Oct 2022 11:17 AM (IST)
पूर्वी यूक्रेन के लीमन में सामूहिक कब्र मिली है. इस कब्रगाह से 180 लोगों के शव मिले हैं. ये इलाका कुछ दिन पहले ही रूस के कब्जे से छुड़ाया गया है. त्रासदी तो ये कि इस कब्रगाह से 2019 से 2021 के बीच जन्मे कई बच्चों के शव मिले हैं.