Breaking: दिल्ली में केजरीवाल पर हमला, बीजेपी पर लगाया हमले का बड़ा आरोप | Arvind Kejriwal | Delhi
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 01 Dec 2024 09:41 AM (IST)
दिल्ली में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर हमला हो गया...दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले अपने वोटर्स को साधने के लिए अरविंद केजरीवाल एक पदयात्रा कर रहे थे। इसी दौरान जब केजरीवाल ग्रेटर कैलाश में लोगों से मुलाकात कर रहे थे...तभी एक शख्स उनके पास आया...और उसने मौका देकर उनके ऊपर एक लिक्विड यानी तरल पदार्थ फेंक दिया। ..इस हमले के तुरंत बाद उस व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। ..आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साज़िश थी...जिस पर बीजेपी ने भी पलटवार किया है और केजरीवाल का ड्रामा बताया है